About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CricketLatest Hindi NewsSport

सीएम हेमंत सोरेन से क्रिकेटर राहुल मिंज ने शिष्टाचार मुलाकात की

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग, (आईपीएल) मुम्बई इंडियंस के ट्रायल के लिए चयनित विकेटकीपर -सह- बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को  बताया कि मुंबई इंडियंस के द्वारा उन्हें यूनाइटेड किंगडम (यूके) में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के  प्रशिक्षण (अभ्यास ) शिविर के लिए बुलावा आया है। यह शिविर अगस्त माह- 2023 से शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने मूल रूप से गुमला के रायडीह प्रखंड के एक छोटे से गांव सिलम पांदनटोली से आनेवाले प्रतिभावान क्रिकेटर रॉबिन मिंज को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अपने बेहतर खेल से क्रिकेट की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल करेंगे और झारखंड  एवं देश का नाम रौशन करेंगे। ज्ञात हो कि वर्तमान में राजधानी रांची के नामकुम, नया टोली में रह रहे रॉबिन मिंज झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर हैं, जिनका चयन आईपीएल के लिए हुआ है। इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप, रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज, माता एलिस मिंज, क्रिकेट कोच चंचल भट्टाचार्य, एसपी गौतम और आसिफ हक मौजूद थे।

News Box Bharat latest news

Leave a Response