About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

मंत्री मिथलेश ठाकुर को राजभवन गेट के पास रोके जाने पर हुए आग बबूला | कहा- राजभवन बीजेपी के इशारे पर चल रही

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

  • मंत्री बेबी देवी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले मंत्री व नेता हुए नाराज
  • पास वाले को ही राजभवन के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था
  • 112 लोगों का लिस्ट अंदर जाने का लेकर बनाया गया

रांची। दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजभवन के गेट के सामने मंत्री व कई नेताओं को रोके जाने का मामला तूल पकड़ लिया। समारोह में अंदर जाने के लिए गेट के पास मौजुद पुलिसकर्मी पास देखकर ही अंदर जाने दे रहे थे। अगर किसी के गाड़ी में ज्यादा लोग बैठे हैं व पास एक को ही मिला है तो बाकी लोगों को उतारकर गांड़ी को अंदर जाने दिया जा रहा था। कई माननीयों की भी गाड़ी को रोककर पास देखाने को कहा गया। लेकिन जब मामला मंत्री मिथलेश ठाकुर के साथ हुआ तो वे आग बबूला हो गए। वे गाड़ी से नीचे उतर ही नहीं व गेट के पास से ही अपनी मंजिल की ओर चले गए। यानि शपथ समारोह में शामिल नहीं हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि इसतरह का रवैया राजभवन को नहीं अपनाना चाहिए था। ये शपथ ग्रहण का समारोह है, यहां मंत्री के गाड़ी को रोक दिया जा रहा है। ये कैसा कानून बनाया गया है। इससे पहले भी राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। लोगों को अंदर जाने को लेकर तांता लगा रहता था। लेकिन अभी जो राजभवन है वो भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर चल रही है। जिनके पास पास नहीं था उन्हें किसी भी सूरत में अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। इसका विरोध करते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने राजभवन को तानाशाही करार दिया है। वे राजभवन के गेट से ही वापस घर लौट गए। 

बीजेपी का कार्यक्रम होता तो लोग हुजूम बनाकर अंदर जाते

मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि यदि अभी यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार होती तो देखते कि किस तरह से लोग यहां हुजूम बनाकर राजभवन के अंदर जाते। लेकिन आज जब हमारी सरकार है तो राजभवन गलत रवैया अपना रहा है। राजभवन को केंद्र से इशारा होता है कि कोई भी ऐसा काम करो जिससे अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो जाए। उन्होंने मंत्रियों को राजभवन में अंदर नहीं जाने को लेकर इसे केंद्र सरकार को भी तानाशाह बताया है। मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि मंत्रियों को नहीं जाने देना उसके कार्यकर्ताओं को नहीं जाने देना मीडिया कर्मी को नहीं जाने देना यह पूरी तरह से तानाशाही है और राजभवन पूरी तरह से केंद्र के इशारे पर काम कर रहा है। आज झारखंड टाइगर के नाम से जानने वाले स्वर्गीय जगन्नाथ महतो की पत्नी का शपथ ग्रहण समारोह को फीका बनाने की यह केंद्र की साजिश थी।

News Box Bharat latest newes

Leave a Response