About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
News

ATS ने विकास तिवारी का मुख्य गुंडा बंगाल का टप्पू सहित 3 अपराधियों को हथियार के साथ अरेस्ट किया

Share the post

झारखंड क्राइम लेटेस्ट न्यूज

पकड़े गए 3 अपराधी रांची जिला के

रांची। झारखंड एटीएस की टीम को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी। एटीएस ने पांडेय गिरोह के 4 अपराधियों को हथियार, पैसा व गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी बरियातू के एक होटल में छापामारी कर किया गया। एटीएस को सूचना मिली थी कि एक नामचीन माइनिंग कंपनी के संचालक को पांडेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी के सहयोगी एक व्यक्ति के द्वारा खुद को अनुज तिवारी बताते हुए फोन कर धमकी दी गई है। धमकी में कहा गया था कि मोरहाबादी स्थित ऑफिस को बंद कर दो, नहीं तो जान से मार देंगे। तकनीकी विश्लेषण और जांच के बाद एटीएस ने रांची पुलिस के सहयोग से बरियातू स्थित होटल डीएन ग्रांड में छापामारी कर 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पिस्टल, जिंदा कारतूस, मैगजीन बरामद

पांडेय गिरोह का कुख्यात अपराधी सुधीर कुमार उर्फ टप्पू (प. बंगाल) गिरोह सरगना विकास तिवारी का मुख्य गुर्गा है। जो अबतक आठ आपराधिक कांडों में संलिप्त रहा है। इसमें हत्या व अन्य मामले शामिल हैं। उसके अन्य सहयोगी सुबोध कुमार (सिकिदिरी, रांची), टिंकू सिंह (लोहाडी नामकुम, रांची) व राजेश झा (सदाबहार चौक नामकुम रांची) को एटीएस ने धर दबोचा। इन अपराधिरोयों के पास से एक 9 mm पिस्टल, 9 एमएम का जिंदा कारतूस, 6 मैगजीन व दो चार चक्का वाहन के अलावा 39 हजार रुपए व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार अपराधकर्मियों के अपराधिक इतिहास एवं इनके विरुद्ध दर्ज अन्य कांडों का पता लगाया जा रहा है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response