About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
bihar news | bihar latest news | bihar latest hindi news | bihar news box bharat
हम के अध्यक्ष संतोष (फाइल फोटो)
News

देखें भगवान हनुमान के अनोखे भक्त को | जिन्होंने 5000 से अधिक तस्वीरें जमाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया

Share the post

नेशनल लेटेस्ट न्यूज

बजरंगबली के चित्र को इंडोनेशिया, बाली, थाईलैंड और अन्य देशों से एकत्र किया

रांची। मिलिए भगवान हनुमान की भक्ति में डूबे अखिलेश शर्मा से, जिन्होंने 5000 से अधिक तस्वीरें जमाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया। छत्तीसगढ़ के रायपुर के निवासी अखिलेश शर्मा ने भगवान हनुमान की 5000 से अधिक तस्वीरें एकत्र की हैं और ‘मेरे हनुमान’ नामक पुस्तक प्रकाशित की। इस पुस्तक में बजरंगबली के चित्र हैं, जिन्हें भारत के साथ-साथ इंडोनेशिया, बाली, थाईलैंड और अन्य देशों से एकत्र किया गया था।

तस्वीरों को एकत्र करने में 10 साल लगे

इस अनोखे भक्त ने किताब में छपी तस्वीरों को इकट्ठा करने में 10 साल लगाए। शर्मा पिछले 35 वर्षों से सुंदरकांड का पाठ कर रहे। लगभग 10 साल पहले, एक विवाह समारोह में शामिल हुआ था और वहीं, भगवान हनुमान की एक तस्वीर मिली थी, जो किताब के कवर पर था। उसके बाद तस्वीरें एकत्र करना शुरू कर दिया। इस बीच, एक दौर ऐसा भी आया जब शर्मा को कोई तस्वीर नहीं मिल रही थी। फिर उन्होंने अपने दोस्तों से संपर्क किया और उनसे भगवान हनुमान की तस्वीरों को इकट्ठा करने के मिशन में मदद करने का अनुरोध किया। रिकॉर्ड धारक को कुछ लोगों ने सुप्रभात संदेश भेजना शुरू कर दिया। शर्मा ने लोगों को शुभकामनाएं भेजने के बजाय भगवान हनुमान की तस्वीरें भेजने का अनुरोध किया। फिर संग्रह धीरे-धीरे समृद्ध हो गया और ये चित्र कई कहानियां बन गई।

News Box Bharat latest news

Leave a Response