About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 3, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सरायकेला-खरसावां स्थित चांडिल डैम भ्रमण, पर्यटन विकास, इको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार बढ़ाने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा
चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम का भ्रमण कर इसके विकास और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए
JHARKHAND NEWSLatest Hindi News

चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Share the post

रांची/सरायकेला-खरसावां। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को परिजनों के साथ धातकीडीह जाने के दौरान प्रसिद्ध चांडिल डैम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने डैम की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का आनंद लिया। साथ ही चांडिल डैम को झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने और इसके विकास को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। डैम परिसर के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से विकास योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने चांडिल डैम के बहुआयामी विकास, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, जल प्रबंधन और चांडिल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बिजली उत्पादन और उससे जुड़ी संभावनाओं को लेकर भी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया।

स्थानीय लोगों के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि चांडिल डैम में इको-टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं। इसे बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और नौकायन (बोटिंग) की व्यवस्था को आधुनिक एवं व्यवस्थित बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना होगा विकास

मुख्यमंत्री ने चांडिल डैम और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए दीर्घकालिक एवं पर्यावरण अनुकूल ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास की योजनाएं इस तरह बनाई जाएं, जिससे क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण सुरक्षित रहे। उन्होंने जल प्रबंधन, पर्यटन विकास और चांडिल परियोजना से जुड़े कार्यों को गति देने पर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, चांडिल एसडीएम नितिन शिवम गुप्ता समेत जिला प्रशासन और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के इस दौरे से चांडिल डैम के पर्यटन विकास, स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

Leave a Response