About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
News

अपर बाजार: बकरी बाजार में अस्थाई तौर पर पेड पार्किंग की सुविधा जल्द बहाल होगी

Share the post

रांची। अपर बाजार को जाममुक्त करने की कवायद शुरू हो चुकी है। झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के सुझाव पर नगर आयुक्त द्वारा बकरी बाजार में अस्थाई तौर पर पेड पार्किंग की सुविधा जल्द शुरू करने के लिए आश्वस्त किया गया है। नगर आयुक्त और चैंबर के बीच संपन्न हुई बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में झारखण्ड चैंबर के पदाधिकारियों के संग नगर आयुक्त द्वारा अधिकृत अधिकारी ने संयुक्त रूप से अपर बाजार के बकरी बाजार स्थल का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमण्डल ने बकरी बाजार में पार्किंग स्थल को चिन्हित करने के साथ ही इस बात की भी समीक्षा की कि कैसे यहां पार्किंग की उपलब्धता शुरू होने से बाजार क्षेत्र को जाममुक्त बनाया जा सकता है। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि बकरी बाजार में अस्थाई तौर पर पेड पार्किंग की सुविधा विकसित होने मात्र से ही बाजार क्षेत्र में पार्किंग और यातायात की समस्या का काफी हद तक समाधान संभव है। शहर के मुख्य व्यवसायिक क्षेत्र को जाममुक्त बनाने की दिशा में हमारा यह प्रयास अवश्य सफल होगा। इससे इस क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों का सुगम संचालन संभव होगा। बता दे कि पिछले दिसंबर माह और मार्च 2023 में भी झारखण्ड चैंबर और नगर आयुक्त की संपन्न हुई बैठक में इस आशय पर सहमति बनाई गई थी। इस दिशा में कार्रवाई आरंभ करने के लिए चैंबर द्वारा पुनः प्रयासों को गति दी जा रही है। प्रतिनिधिमण्डल में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री के अलावा, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल आदि शामिल थे।

Leave a Response