About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
Politics

आज झारखंड बंद, जरुरत हो तो ही रांची मेन रोड जाएं | 11 बंद समर्थकों को सदर रांची अनुमंडल दंडाधिकारी ने नोटिस जारी किया

Share the post

सुबह 8 बजे से छात्र सड़क पर उतरकर 60-40 नियोजन नीति का विरोध करेंगे

रांची। 60-40 नियोजन नीति के खिलाफ 10-11 जून को संपूर्ण झारखंड बंद किया गया। आवश्यक व मेडिकल सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है। बंदी से पहले नौ जून को पूरे झारखंड में प्रखंड व जिला मुख्यालय के चौक-चौराहाें से मशाल जुलूस निकाला गया। रांची में भी शाम में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। इस बीच 11 बंद समर्थकों को सदर रांची अनुमंडल दंडाधिकारी ने नोटिस जारी किया है। सभी को 10 जून को स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। जारी नोटिस में सरकार के विरुद्ध एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन एवं विधि व्यवस्था भंग करने का हवाला दिया गया है। यह बंद झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन की अगुवाई में बुलाया गया है। बंद को राज्य के विभिन्न आदिवासी-मूलवासी संगठनों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने राज्य के सभी बस एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन, दुकानदार संघ, बाजार समिति से भी स्वेच्छा से बंद कर आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। झारखंड बंद का अभियान छात्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से चलाया। इस नियोजन नीति का कई छात्र संगठन भी विरोध कर रहे हैं। रांची में बंद को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है। बंद के दौरान किसी तरह की कोई दुर्घटना न हो इसको लेकर प्रशासन तैयार है। अगर बंद समर्थक किसी तरह का जोर जबरदस्ती शहर में करते हैं तो इनके खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी। किसी को भी विधि व्यवस्था भंग करने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Response