About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, March 24, 2026
Entertainment

Badshah-Isha Rikhi Wedding: क्या बादशाह ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी?

Badshah and Isha Rikhi wedding pheras and varmala ceremony viral photo from Instagram
क्या Badshah फिर से बंध गए शादी के बंधन में?सोशल मीडिया पर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) की शादी की तस्वीरें और वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। जैस्मीन मसीह से तलाक के 6 साल बाद, ईशा की मां ने इन तस्वीरों को शेयर कर फैंस को चौंका दिया है।
Share the post

मशहूर रैपर Badshah (Aditya Prateek Singh Sisodia) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें बादशाह पंजाबी एक्ट्रेस Isha Rikhi के साथ वरमाला और फेरों की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। जैस्मीन मसीह (Jasmine Masih) से तलाक के 6 साल बाद आई इन तस्वीरों ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

क्या वाकई शादी के बंधन में बंध गए बादशाह?

मंगलवार को ईशा रिखी की मां, पूनम रिखी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा कीं, जो सीधे तौर पर इस शादी की गवाही दे रही हैं। इन तस्वीरों में कपल पारंपरिक अंदाज में नजर आ रहा है। एक वीडियो में दोनों को मस्ती भरे अंदाज में एक-दूसरे को वरमाला (Varmala) पहनाते देखा जा सकता है, वहीं दूसरी ओर पंडित जी की मंत्रोच्चारण के साथ फेरों (Pheras) की रस्में भी दिखाई दे रही हैं।

पूनम रिखी ने कैप्शन में लिखा, “God Bless You @isharikhi @badboyshah,” जिसने इस खबर पर मुहर लगा दी है। हालांकि, बादशाह या ईशा की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान (Official Confirmation) नहीं आया है।

कौन हैं ईशा रिखी?

ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने 2013 में फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुत जट्टां दे’ से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो बॉलीवुड फिल्म ‘नवाबजादे’ में भी नजर आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि बादशाह और ईशा की मुलाकात 2022 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी।

Leave a Response