About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Saturday, May 2, 2026
JHARKHAND NEWS

ईद की नमाज के बाद देश-दुनिया में अमन की दुआ

People offering Eid namaz at Harmu Eidgah in Ranchi and greeting each other while spreading message of peace and unity
हरमू ईदगाह में ईद की नमाज़ के बाद गूंजा अमन और भाईचारे का संदेश
Share the post

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में ईद के मौके पर गुरुवार को सुबह से ही उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया, जहां बच्चों को ईदी मिलने की खुशी साफ नजर आई। शहर के प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। रांची सहित कई जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। ईद के अवसर पर लोगों के घरों में सेवइयों और विभिन्न पकवानों की खुशबू फैली रही। परिवार और रिश्तेदारों के बीच मेल-मिलाप का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। ईद का यह पर्व भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देता है, और रांची में भी लोगों ने इसे पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया।

देश में अमन-शांति बनाए रखने की अपील की

रांची के हरमू ईदगाह में ईद-उल-फितर के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद हरमू ईदगाह के मौलाना मो. असगर मिस्बाही ने अपने संबोधन में राज्य और देश में अमन-शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार अल्लाह का शुक्र अदा करने के साथ-साथ दुनिया में एकता, आपसी विश्वास और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने नमाज़ के दौरान दुआ की कि पूरे विश्व में खुशहाली का माहौल बने, युद्ध और हिंसा समाप्त हो तथा लोगों के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़े।

ईरान के समर्थन में भी संदेश दिए गए

इस दौरान नमाज स्थल के पास कुछ युवा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते नजर आए। कुछ लोग हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारे लिखे गए थे, वहीं ईरान के समर्थन में भी संदेश दिए गए। ईद के अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां भी हरमू ईदगाह पहुंचीं। राज्यसभा सांसद महुआ माजी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Response