About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, March 17, 2026
JHARKHAND NEWS

रांची के Titos Restaurant में मर्डर का खुलासा | प्रिंस खान व सुजीत गैंग का खौफनाक चेहरा सामने

Ranchi Titos Restaurant murder case scene showing injured gang members with police encounter background and crime investigation visuals
रांची के Titos Restaurant हत्याकांड का बड़ा खुलासा
Share the post

रांची। राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित The Titos Restaurant में 7 मार्च की रात करीब 8:25 बजे हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगियों ने होटल स्टाफ मनीष गोप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले को लेकर एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड के उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मामले में संलिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कुबेर उर्फ मनीष सिंह उर्फ अमन सिंह (जिला पलामू), अफजल अमन उर्फ बाबर उर्फ विराट कोहली (जिला धनबाद), पप्पू भुइया (जिला धनबाद) एवं मो. शद्दाब आलम उर्फ डॉक्टर (जिला धनबाद) शामिल हैं।

धनबाद में पुलिस मुठभेड़, तीन आरोपी घायल

इसी क्रम में 16 मार्च की सुबह धनबाद के बोरागढ़ एवं भागाबांध ओपी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित एक खंडहरनुमा मकान में छिपे अपराधियों की सूचना पर रांची एवं धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें विक्की डोम और कुबेर उर्फ मनीष सिंह उर्फ अमन सिंह को पैर में गोली लग गई, जबकि अफजल अमन उर्फ बाबर उर्फ विराट कोहली भागने के दौरान घायल हो गया। तीनों घायलों का इलाज धनबाद में चल रहा है।

अवैध हथियार बरामद, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

मुठभेड़ के दौरान धनबाद पुलिस की गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटनास्थल से अवैध हथियार, गोला-बारूद और खोखा बरामद किया गया है। इस संबंध में पुटकी थाना में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

दो गैंग के गठजोड़ का खुलासा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस हत्याकांड को गैंगस्टर प्रिंस खान ने सुजीत सिन्हा के साथ मिलकर अंजाम दिलवाया था। वर्तमान में दोनों आपराधिक गिरोह एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में इन संगठित गिरोहों से जुड़ी कई अहम जानकारियां पुलिस को मिली हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

आरोपियों की निशानदेही पर एयरपोर्ट थाना कांड संख्या-12/26 में 16 मार्च को पप्पू भुइया और मो. शद्दाब आलम उर्फ डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस कांड में कुछ पत्रकारों व सफेदपोश लोगों के भी नाम सामने आए है। पुलिस इसको लेकर जांच तेज कर दी है।

Leave a Response