About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, March 3, 2026
SportWorld

युद्ध के साये में फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026: क्या ईरान खेलेगा अमेरिका में अपने सभी मैच

फीफा वर्ल्ड कप से पहले अमेरिका-ईरान तनाव के कारण ईरानी फुटबॉल टीम की भागीदारी पर अनिश्चितता
अमेरिका-इज़राइल हमलों के बीच फीफा वर्ल्ड कप में ईरान की भागीदारी पर उठे सवाल
Share the post

मेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद अब ईरान की फुटबॉल टीम के आगामी फीफा वर्ल्ड कप में खेलने पर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार से शुरू हुए हमलों के जवाब में ईरान ने इज़राइल और अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। FIFA World Cup की शुरुआत 11 जून को मैक्सिको में होगी। कनाडा और अमेरिका अपने पहले मुकाबले अगले दिन खेलेंगे। फाइनल 19 जुलाई को न्यू जर्सी (अमेरिका) में खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका मिलकर कर रहे हैं। ईरान को अपने सभी ग्रुप मैच अमेरिका के वेस्ट कोस्ट में खेलने हैं।

ईरान का ग्रुप और मैच

ईरान ग्रुप G में है। उसके साथ बेल्जियम, मिस्र और न्यूजीलैंड की टीमें हैं।

टीम मेल्ली (ईरान) का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 15 जून: ईरान बनाम न्यूजीलैंड – लॉस एंजिलिस
  • 21 जून: बेल्जियम बनाम ईरान – लॉस एंजिलिस
  • 26 जून: मिस्र बनाम ईरान – सिएटल

क्या ईरान खेलेगा वर्ल्ड कप?

ईरान ने अभी आधिकारिक रूप से वर्ल्ड कप से नाम वापस नहीं लिया है। लेकिन ईरान फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष मेहदी ताज ने कहा है कि मौजूदा हालात में टीम की भागीदारी पर सवाल उठ गए हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद हम वर्ल्ड कप को उम्मीद के साथ देखने की स्थिति में नहीं हैं। साथ ही यह भी कहा कि इस मामले पर देश के वरिष्ठ खेल अधिकारी फैसला लेंगे।

क्या FIFA ने कुछ कहा है

FIFA के महासचिव मैटियास ग्राफस्ट्रॉम ने कहा है कि संगठन हालात पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि अभी विस्तार से टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, लेकिन FIFA सभी घटनाक्रमों की निगरानी कर रहा है और मेजबान देशों से संपर्क में है।

क्या ईरानी टीम और फैंस अमेरिका जा पाएंगे

ईरान के मैच अमेरिका के वेस्ट कोस्ट में होने हैं, जहां बड़ी संख्या में ईरानी मूल के लोग रहते हैं। लेकिन ईरान से आने वाले फैंस के लिए मुश्किल हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा लगाए गए ट्रैवल बैन में ईरान भी शामिल है। इस फैसले की ईरान ने कड़ी आलोचना की है।

अगर ईरान नहीं खेला तो क्या होगा

अब तक ऐसा कोई उदाहरण नहीं है कि किसी टीम ने वर्ल्ड कप से खुद नाम वापस लिया हो। हालांकि कुछ टीमों पर प्रतिबंध लगाया गया है, जैसे हाल के वर्षों में रूस पर लगाया गया बैन। अगर ईरान वर्ल्ड कप से हटता है, तो उसकी जगह किसी अन्य एशियाई टीम को मौका मिल सकता है। संभावना है कि संयुक्त अरब अमीरात या इराक को मौका दिया जाए, लेकिन इस पर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।

वर्ल्ड कप में ईरान का रिकॉर्ड

ईरान की टीम फिलहाल दुनिया में 20वें स्थान पर है और एशिया में दूसरे नंबर पर है। वह अब तक सात बार वर्ल्ड कप खेल चुका है। पिछले तीन वर्ल्ड कप में लगातार हिस्सा लिया, लेकिन अब तक ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाया है।

Leave a Response