About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi News

हजारीबाग में NIA का बड़ा एक्शन | शाहनवाज आलम केस में घर पर छापेमारी

Share the post

रांची। एनआईए की टीम ने एक बार फिर झारखंड के हजारीबाग जिले में छापेमारी की है। गुरुवार सुबह, एजेंसी की टीम तीन वाहनों में हजारीबाग के पेलावल थाना क्षेत्र के एक घर पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया। बताया जा रहा है कि एनआईए टीम के साथ राज्य एटीएस की टीम भी इस ऑपरेशन में शामिल थी। यह कार्रवाई संदिग्ध आतंकी शाहनवाज आलम से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। शाहनवाज आलम, जो मूल रूप से हजारीबाग का रहने वाला है, को अक्टूबर 2023 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किया था। इससे पहले वह 2019 में हजारीबाग में डकैती और चोरी के कई मामलों में भी जेल जा चुका है।

एनआईए ने एक प्रिंटिंग मशीन साथ ले गई

छापे के दौरान, एनआईए टीम संबंधित घर में एक प्रिंटिंग मशीन भी ले गई, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई दस्तावेज या फोटो प्रिंट किए जा रहे हैं। एजेंसी ने यह छापा अपनी स्वयं की जानकारी के आधार पर मारा था। हालांकि, इस ऑपरेशन से जुड़ा कोई भी अधिकारी अभी तक कुछ बयान देने को तैयार नहीं है। गौरतलब है कि दिसंबर 2020 में जमानत पर रिहा होने के बाद शाहनवाज आलम कथित तौर पर एक आईएसआईएस हैंडलर के संपर्क में आया था। पुणे पुलिस की हिरासत से भागने के बाद एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 3 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। शाहनवाज के बारे में कहा जाता है कि वह आईएसआईएस के कुख्यात आतंकी शाहनवान सफीउज्जमा के संपर्क में था और उसने पुणे के जंगलों में आतंकवादी प्रशिक्षण भी लिया था।

Leave a Response