About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 3, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

झामुमो का भाजपा पर वार: माफियाओं का कनेक्शन भाजपा से | ईडी करती है चेहरा देखकर कार्रवाई

Share the post

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर कोयला कारोबारी एलबी सिंह के साथ संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। झामुमो महासचिव ने भाजपा नेताओं पर अनर्गल प्रलाप करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को इस बात का दुख है कि उन्हें कमीशन नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिकांश माफिया भाजपा से जुड़े हुए हैं। भट्टाचार्य ने ईडी से अनुरोध किया कि वह चेहरे देखकर कार्रवाई करने के बजाय निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करे। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है, जबकि भाजपा नेता आरोपों से घिरे हुए हैं।

ईडी की कार्रवाई पर उठाए सवाल

भट्टाचार्य ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि नवंबर में धनबाद में एलबी सिंह के यहाँ हुई छापेमारी के दौरान एक डायरी में ‘बीएलएम’ के नाम से बड़ी राशि दर्ज मिली, फिर भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एलबी सिंह और बाबूलाल मरांडी के करीबी संबंध सभी को ज्ञात हैं।

दोहरे मापदंड का आरोप

झामुमो नेता ने ईडी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर ईडी की टीम पहुँची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं एलबी सिंह के मामले में ईडी की टीम का दो घंटे तक दरवाजा बंद रहा और उनके इलेक्ट्रॉनिक सबूत नष्ट कर दिए गए।

मरांडी से मांगे जवाब

भट्टाचार्य ने बाबूलाल मरांडी से सीधे सवाल किए:

  • क्या एलबी सिंह के साथ उनके संबंधों के कारण ईडी ने गिरफ्तारी से परहेज किया?
  • कोयला तस्करी के फेसटाइम के आरोपों के पीछे ठोस सबूत पेश करें।
  • इस पूरे प्रकरण में उनकी भूमिका स्पष्ट करें।

Leave a Response