About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 29, 2026
international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
Sport

SAAF एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: भारत नंबर-1 पर बरकरार

Share the post

रांची। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में चल रही SAAF एथलेटिक्स सीनियर चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। भारत ने शनिवार को 7 स्वर्ण, 8 रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए, जिससे उसका कुल पदक आंकड़ा 32 (12 स्वर्ण, 14 रजत, 6 कांस्य) तक पहुंच गया। हालांकि, भारत को श्रीलंका से जबरदस्त चुनौती मिली, जिसने अब तक 8 स्वर्ण सहित कुल 23 पदक जीते हैं। नेपाल 3 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश और मालदीव ने एक-एक कांस्य पदक जीता है। भूटान को अभी तक कोई पदक नहीं मिला है।

दूसरे दिन के प्रमुख पदक विजेता

महिला 100m हर्डल्स:

  • स्वर्ण: नंधिनी के (भारत) – 13.56 सेकंड
  • रजत: मौमिता मंडल (भारत)
  • कांस्य: विजेवेरी विथा (श्रीलंका)

पुरुष 110m हर्डल्स:

  • स्वर्ण: मानव आर (भारत) – 13.78 सेकंड
  • रजत: रानातुंगे रोशन (श्रीलंका)
  • कांस्य: कृषिक एम (भारत)

महिला 1500m:

  • स्वर्ण: संजना सिंह (भारत) – 4:25.36 मिनट
  • रजत: डब्ल्यू.के.एल. अरच्च नीमाली (श्रीलंका)
  • कांस्य: काजल कानवडे (भारत)

पुरुष 1500m:

  • स्वर्ण: अर्जुन वास्कले (भारत) – 3:54.58 मिनट
  • रजत: गल्लगे रुसीरु चाथ (श्रीलंका)
  • कांस्य: रोजीदीन मोहामथु (श्रीलंका)

महिला 400m:

  • स्वर्ण: नीरू पाठक (भारत) – 53.15 सेकंड
  • रजत: ओलिंबा स्टेफी (भारत)
  • कांस्य: मेंडिस बलापुवा सयु (श्रीलंका)

थ्रोइंग इवेंट्स में भारत का प्रभुत्व

महिला डिस्कस थ्रो: भारत ने क्लीन स्वीप किया। सीमा ने 55.14 मीटर के थ्रो से स्वर्ण जीता, जबकि निधि ने रजत प्राप्त किया। श्रीलंका की असगिरिये गेदारा विनोद ने कांस्य जीता।

पुरुष डिस्कस थ्रो: किर्पाल सिंह (भारत) ने 56.22 मीटर फेंककर स्वर्ण जीता। उनके साथी निर्भय सिंह ने रजत प्राप्त किया। श्रीलंका के डब्ल्यू.डी.एम. मिलांत संपत को कांस्य मिला।

श्रीलंका का रिकॉर्ड तोड़ना और अन्य प्रदर्शन

पुरुष हाई जंप:

  • स्वर्ण: ए. समरवीरा (श्रीलंका) – 2.17 मीटर
  • रजत: रोहित (भारत) – 2.15 मीटर
  • कांस्य: आदर्श राम (भारत) – 2.09 मीटर

पुरुष 400m:

  • स्वर्ण: हेवा कुमारगे कालिन (श्रीलंका) – 46.21 सेकंड
  • रजत: मो. अशफाक (भारत)
  • कांस्य: कुरुविटेजे काल्हारा (श्रीलंका)

रिले रेस में श्रीलंका का दबदबा:

श्रीलंका ने रिले स्पर्धाओं में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए पुरुषों की 4x100m रिले में 39.99 सेकंड का नया मीट रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण जीता। भारत ने रजत और बांग्लादेश ने कांस्य प्राप्त किया। महिलाओं की 4x100m रिले में भी श्रीलंका ने ही स्वर्ण पर कब्जा किया, जबकि भारत को रजत और मालदीव को कांस्य मिला।

रविवार को समापन, भविष्य के आयोजनों पर रोशनी

चैंपियनशिप का समापन समारोह रविवार को होगा, मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो होंगे। खेल निदेशक शेखर जमुआर ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता जताई।


Leave a Response