+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, February 4, 2026
Latest Hindi NewsNews

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर 7 मार्च को सुनवाई होगी

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। टेंडर घोटाले में करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और उनके ओएसडी संजीव लाल की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में 7 मार्च 2025 को सुनवाई होगी। दोनों आरोपियों की जमानत याचिका हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। आलमगीर आलम और संजीव लाल दोनों आरोपियों को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने बेल देने से इनकार कर दिया था और उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद दोनों ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए गुहार लगाई थी, इस मामले में कोर्ट ने ED से जवाब मांगा है।

Leave a Response