About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
Latest Hindi News

शादी में मेकअप का काम दिलाने के नाम पर रांची ले जाकर नाबालिग से देह व्यापार कराने का मामला कांग्रेस नेता पर दर्ज

Share the post

CWC के समक्ष  पीड़िता का बयान दर्ज

रांची। धनबाद में एक नाबालिग लड़की को शादी में मेकअप का काम दिलाने के नाम पर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया गया। धनबाद के जोगता से रांची लाकर लड़की के साथ ज्यादती की गई। उससे जबरन देह व्यपार के धंधे में धकेल दिया गया। 5 दिनों तक उसके साथ ज्यादती होती रही। नाबालिग लड़की किसी तरह उनके चंगुल से बचकर परिजनों के साथ धनबाद के जोगता थाने पहुंची आैर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर 164 के तहत बयान दर्ज कराया। इसके बाद बाद बाल क्ल्याण समिति ( CWC) के समक्ष पेश किया गया जहां उसका बयान भी दर्ज हुआ।

एक महिला भी शामिल

पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसके माता-पिता से रांची में काम दिलाने के बहाने 3 लोग घर आएं थे। जिसमें एक महिला भी शामिल थी। फिर मुझे धनबाद से रांची लाया गया। इसी बीच उनका मोबाइल छीन लिया गया और देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। जब मैने ऐसा करने से मना किया तो मारपीट की गई। 5 दिनों तक अलग-अलग लोगों ने बलात्कार किया।

मोबाइल से घर वालों की दी सूचना

 पीड़िता ने कहा कि एक दिन किसी तरह अपना मोबाइल ढूंढने में कामयाब हुई। रात को 2 बजे अपने भाई को फोन लगाया और सारी बात बताई। जिसके बाद परिवार के लोग हरकत में आएं। इसके बाद परिवार वालों ने जो लोग ले गए थे उन पर दबाव बनाना शुरू किया। लेकिन मेरे साथ हुई घटना के लिए चुप रहने की सख्त हिदायत दी गई।

अवैध कोयला कारोबार करने वालों ने फंसाया: विकास सिंह

स्थानीय यूथ कांग्रेस के नेता विकास सिंह ने बताया कि नाबालिग बच्ची को बचाने के लिए उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई।जिसके बाद उनके ऊपर ही आरोपियों के द्वारा दुष्कर्म का मुकदमा करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में पूरी तरह से निर्दोष है। विकास सिंह ने नाबालिग से देह व्यापार कराने वाले सभी आरोपियों पर सख्त व त्वरित कार्यवाही करने की मांग की। विकास ने कहा कि अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। इसके कारण अवैध कोयला करोबारी के इशारे पर उसे दुष्कर्म जैसे मामले में साजिश के तहत फंसाया गया है।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी

वहीं, मामले के अनुसंधानकर्ता थाने के एएसआई ने बताया कि पोकसो एक्ट का मामला होने कारण पीड़िता को शनिवार को CWC के समक्ष पेश किया गया। दूसरे पक्ष के तरफ से भी मामला दर्ज हुआ है।नाबालिग वाले मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है।दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

Leave a Response