About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 9, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

सेना से चोरी किए गए एके 47 से रांची में हुआ डबल मर्डर | मुख्य आरोपी समेत 2 पुलिस के हत्थे चढ़े

Share the post

इस खबर की वीडियो भी देखें…

रांची। 4 फरवरी को नगड़ी थानाक्षेत्र में हुए डबल मर्डर मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ। सरस्वती पूजा के विसर्जन के दिन बुधराम व मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रांची पुलिस के जांच में खुलासा हुआ है कि मनोज और बुधराम की हत्या एके-47 राइफल से की गई थी। पुलिस ने एके 47 राइफल भी बरामद कर लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए रांची एससपी चंदन कुमार सिन्हा की स्पेशल टीम ने कांड के मुख्य आरोपी सहित 2 को गिरफ्तार कर लिया है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस कर हत्याकांड की जानकारी दी।

सेना की यूनिट से चुराया था एके 47

नगड़ी में हुए डबल मर्डर को एक महीने की छुट्टी पर आए सेना के जवान मनोहर टोपनो ने घटना को अंजाम दिया था.। मनोहर भारतीय सेना में है और उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में है। वह अपने यूनिट से चोरी से एके 47 राइफल लेकर आया था और मंगलवार को उसी राइफल से मनोहर टोपनो ने मनोज और बुधराम की गोली मार कर हत्या कर दी थी। दोहरे हत्याकांड के खुलासे के बाद रांची पुलिस ने मनोहर टोपनो को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एके 47 और कुछ कारतूस बरामद कर लिया गया है।

जमीन विवाद के कारण हत्या

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि दोहरे हत्याकांड को जमीन विवाद में अंजाम दिया गया था। सेना के जवान मनोहर ने बुधराम के भाई स्वर्गीय शनिचरवा से 36 डिसमिल खरीदे थे व दो लाख रुपए भी दिए थे। इसी बीच बुधराम के भाई की एक्सीडेंट में मौत हो गई। उसके बाद जब भी सेना का जवान अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए बुधराम के पास जाता तो वह आनाकानी करता रहता था। इसी बीच एक बार फिर से बुधराम ने सेना के जवान से 2 लाख लिया और कहा कि इस बार वह उसकी जमीन रजिस्ट्री कर देगा। लेकिन दोबारा पैसे लेने के बाद भी उसने आर्मी जवान को जमीन रजिस्ट्री नहीं की।

बस से आया एके-47 राइफल

इसके बाद जवान मनोहर ने बुधराम की हत्या की प्लानिंग की। फिर रांची से अपने दोस्त को जम्मू बुलाया। मनोहर का दोस्त सचिन फ्लाइट से जम्मू पहुंचा। इसके बाद मनोहर ने एके-47 राइफल अपने दोस्त को दे दी। फिर उसके दोस्त ने एके 47 लेकर जम्मू से बस में सवार होकर दिल्ली पहुंचा। फिर दिल्ली से मुजफ्फरपुर होते हुए रांची पहुंचा। जवान मनोहर ने एके-47 राइफल से बुधराम व मनोज को मार डाला।

Leave a Response