About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
EducationLatest Hindi NewsNews

JSSC-CGL : 440 में 430 चयनित अभ्यर्थियों का हुआ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन | हिरासत में लिए गए देवेंद्रनाथ महतो

Share the post

रांची। JSSC-CGL परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आज से शुरू हो गया। 16 से 20 दिसंबर 2024 तक 2231 अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। पहले दिन यानी सोमवार को 440 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था, इसमें 430 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुल 2231 छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होना है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने के लिए अभ्यर्थी सुबह से ही अपने डॉक्यूमेंट को लेकर आयोग कार्यालय पहुंचने लगे थे। भारी सुरक्षा के बीच छात्र आयोग कार्यालय पहुंचे।

पुलिस ने किया बल प्रयोग

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय का घेराव करने जा रहे छात्रों के साथ पुलिस की भिड़ंत हुई, जिसमें कई छात्र घायल हुए। कुछ देर के लिए आंदोलनरत छात्र और पुलिस के बीच जमकर टकराव होता रहा। इस दौरान छात्र नेता देवेंद्र महतो एवं कुछ अन्य छात्रों पर पुलिस ने बीच सड़क पर जमकर लाठी भांजी और घसीटते हुए गाड़ी में बिठाकर थाना ले गई। विभिन्न जिलों से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय घेराव करने पहुंचे परीक्षार्थियों को पुलिस ने हटाया। एटीएम लॉ एंड ऑर्डर ने इस कार्रवाई का कमान खुद संभाल रखा था, साथ ही ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी। छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

छात्रों को थ्री लेयर सिक्युरिटी से गुजरना पड़ा

झारखंड में विवादों के बीच आयोजित हुए झारखंड स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में सफल अभ्यर्थियों का सोमवार 16 दिसंबर से सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन का काम शुरू हुआ। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए जेएसएससी कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आ रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को करीब एक किलोमीटर पहले रोककर पुलिस के द्वारा थ्री लेयर सिक्युरिटी से गुजरना पड़ रहा था। सफल छात्रों को सीजीएल परीक्षा का प्रवेश पत्र दिखाकर ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी।

जेएसएससी कार्यालय तक निषेधाज्ञा

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन कराने आने वाले छात्रों को रोकने की मिली धमकी के बाद भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। नामकुम सदाबहार चौक से लेकर जेएसएससी कार्यालय तक निषेधाज्ञा के बीच आधा दर्जन से अधिक पुलिस चेक नाका बनाया गया। इसके अलावे आयोग कार्यालय के समक्ष बैरिकेडिंग की गई। चेक नाका और बैरिकेडिंग पर हजारों पुलिस जवान के साथ जगह-जगह डीएसपी तैनात किए गए। खुद ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल आयोग कार्यालय में की गई प्रशासनिक तैयारी पर नजर रखे हुए थे।

Leave a Response