About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Latest Hindi NewsNews

हेमंत सोरेन को डोरंडा दरगाह कमेटी ने उर्स में शिरकत करने का दिया न्योता ! सीएम ने कहा- जरूर आऊंगा

Share the post

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में डोरंडा दरगाह कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 19 से 23 सितंबर 2024 तक डोरंडा में आयोजित हजरत रिसालदार शाह बाबा का उर्स में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। दरगाह कमेटी की ओर से सीएम हेमंत सोरेन को शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उर्स में शिरकत करने को लेकर निमंत्रण कार्ड दिया गया। सीएम ने कहा कि मैं जरूर बाबा के मजार पर आऊंगा। मेरा शुरू से दरगाह से लगाव रहा है। ऐसे जगहों पर जाने से मन को शांति भी मिलता है। इस मौके पर रांची जिला झामुमो अध्यक्ष मुश्ताक आलम, डोरंडा दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयूब गद्दी, महासचिव जावेद अनवर, आसिफ नईम, पप्पू गद्दी, बबलू पंडित, बेलाल अहमद, आफताब, मो रिज़वान, जुल्फिकार अली सहित अन्य उपस्थित थे। बता दें कि कुछ दिनों पहले अजमेर में स्थित ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर हेमंत सोरेन ने हाजिरी लगाकर चादरपोशी की थी।

Leave a Response