About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 5, 2026
Oplus_0
CrimeLatest Hindi NewsNews

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा ! 5 लोगों की मौत

Share the post

रांची. शनिवार को मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी, इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई है. जिरिबाम जिले में आज सुबह बंदूकधारियों ने एक बुजुर्ग को सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. जिरिबाम के ही पहाड़ी इलाके में दो समुदायों के बीच गोलाबारी हुई, अब तक पांच लोगों की मौत की सूचना है. वही इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट में देर रात भीड़ ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया. भीड़ सुरक्षाबलों से हथियार छीनना चाहती थी. पुलिस ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर जवाबी कार्रवाई की, उन्होंने पायलट गन से कई राउंड फायरिंग की. बम और आंसू गैस के गोले भी धागे गए. सुरक्षा बलों और भीड़ के बीच रात भर संघर्ष चला. पांच लोगों के घायल होने की खबर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी तक हथियार या गोला बारूद लूटे जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि दोनों जगह पर हिंसा में मृत्यु को और घायलों की संख्या बढ़ सकती है. मणिपुर में तनाव को देखते हुए सभी स्कूलों-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है.

Leave a Response