About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 29, 2026
Latest Hindi NewsNewsPolitics

AIMIM ने शाहिद अयूबी ! नदीम खान ! कैस व कामरान को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया

Share the post

रांची। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) से रांची महानगर अध्यक्ष शाहिद अयूबी, हजारीबाग के पूर्व प्रत्याशी नदीम खान, प्रदेश युवा अध्यक्ष कामरान खान और सदस्य कैस अहमद अंसारी को पार्टी से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने सभी को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं घोर अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

मारपीट के कारण पार्टी से निकाला गया

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने बताया कि 16 अगस्त को महानगर अध्यक्ष शाहीद अयूबी द्वारा बिना अनुमति एवं पूर्व सूचना के कार्यालय उद्घाटन के लिए षड्यंत्र के तहत मेरा नाम मुख्य अतिथि में दे दिया गया। जबकि प्रदेश कार्यालय नया सराय और महानगर कार्यालय रोशपा टावर में मौजूद है। 12 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की विचारधाराओं से प्रेरित होकर रांची विधानसभा के दर्जनों प्रबुद्ध एवं प्रतिष्ठित लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लेकिन शाहिद अयूबी ने इन्हें अपना प्रतिद्वंद्वी समझकर विरोध करना शुरू कर दिया और इसका आरोप मुझपर लगाकर कार्यालय उद्घाटन के बाद मुझे गाली गलौज करते हुए मुझ पर अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व नियोजनि षड्यंत्र के तहत हमला कर दिया।

Leave a Response