About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
PoliticsUncategorized

राष्ट्रपति से संसद भवन का उद्घाटन न कराकर बीजेपी ने देश को शर्मसार किया: इमरान प्रतापगढ़ी

Share the post

रांची। काँग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी रविवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर इमरान प्रतापगढ़ी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी ने संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से इसलिए नहीं कराया क्योंकि वे आदिवासी हैं। संसद भवन के उद्घाटन में न राष्ट्रपति को बुलाया गया आैर न ही राष्ट्रपति को। नरेंद्र मोदी की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। देश के लिए इससे शर्म की और क्या बात हो सकती है। बीजेपी ने प्रधानमंत्री से संसद भवन का उद्घाटन कराकर सारी मर्यादा को तोड़ दिया। देश की लगभग 20 पार्टियों ने इसका विरोध भी किया। बीजेपी को यह बताना चाहिए की उन्होंने 9 साल में देश के लिए क्या किया। 2024 के चुनाव में बीजेपी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही भारत जोड़ो सम्मेलन की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले एयरपोर्ट पर इमरान का जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कई नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे बोकारो के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। बोकारो के सीवनडीह स्थित कर्बला मैदान से भारत जोड़ो सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

Leave a Response