About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
Politics

नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे: कैप्टन अजय

प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई

Share the post

रांची। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाया गया। मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। आजादी के बाद उन्होंने देश का निर्माण किया। देश में ओद्यौगिकरण, कृषि क्रांति के माध्यम से एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए आधारशिला रखा। उन्होंने ऐसे वक्त पर हिन्दुस्तान का नेतृत्व किया जब देश टूट चुका था। सामाजिक ताना-बाना बिखर चुका था। आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को एकजुटता में बांधते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त्र किया।

कांग्रेस के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम किया

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी कांग्रेस के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। नेहरू जी लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी थे, उनके प्रगतिशील विचारों ने कई चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। इस वक्त में हम उनके पदचिन्हों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित कर सकते हैं। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ एम तौसीफ, ईश्वर आनंद, चन्द्र शेखर शुक्ला, डॉ कुमार राजा, डॉ राकेश किरण महतो, अभिलाष साहु, नेली नाथन, गजेन्द्र सिंह, सुरेन राम, कमल ठाकुर, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, अमरेन्द्र सिंह, छोटू सिंह, शहीद अहमद, भानू प्रताप बड़ाईक, अख्तर अली, राजेश चन्द्र राजू, अजय सिंह, नीलम सहाय, संगीता टोप्पो, बिन्दु तिवारी सोनू इमरान, निशिकांत, सुबोध गुप्ता, मनोज यादव, दुर्गा चरण महतो, राजकुमार महतो, प्रेम नाथ मुंडा, रीतलाल मंडल, डॉ प्रकाश कुमार, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Response