About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 7, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Sport

फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर में निराशाजनक प्रदर्शन : AIFF ने भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक को हटाया

Share the post

रांची। फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर में भारतीय पुरुष टीम के निराशाजनक प्रदर्शन चलते अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक कोच के पद से हटा दिया है। हाल ही में इगोर स्टिमैक की कोचिंग में भारत फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर के तीसरे दौर में प्रवेश करने में विफल रहा और AFC एशियाई कप 2024 के ग्रुप चरणों से बाहर हो गया था। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के सीनियर अधिकारियों ने 16 जून को एक वर्चुअल बैठक की थी। बैठक की अध्यक्षता AIFF के उपाध्यक्ष एन ए हारिस ने की। बैठक में शामिल कार्यवाहक महासचिव एम. सत्यनारायण ने मीडिया को बताया की सीनियर पुरुष नेशनल टीम के फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफिकेशन अभियान के खराब प्रदर्शन को देखते हुए, AIFF सदस्यों ने कहा की टीम को आगे ले जाने के लिए नया मुख्य कोच होना बहुत जरुरी है। सत्यनारायण ने कहा की इगोर स्टिमैक को उनके कार्यकाल पूरा होने का नोटिस AIFF सचिवालय द्वारा जारी कर दिया गया है। हम उन्हें भारतीय फुटबॉल के लिए किए गए प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

2019 में बनाया गया था मुख्य कोच

बता दें कि स्टिमैक को 2019 में भारतीय फुटबॉल टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। उन्हें 2023 में ही एक साल का एक्सटेंशन दिया गया था। 1998 फीफा विश्व कप में क्रोएशिया की लिए ब्रॉन्ज जीतने वाले इगोर स्टिमैक ने 15 मई 2019 को ब्लू टाइगर्स के हेड कोच की भूमिका संभाली थी। इगोर का हेड कोच के रूप में उनका आखिरी कार्यकाल फीफा वर्ल्ड को 2026 क्वालीफायर था। हाल ही में हुए क्वालीफायर मैच में भारतीय टीम कुवैत और अफगानिस्तान जैसी टीम के खिलाफ संघर्ष करती हुई दिखाई दी थी।

Leave a Response