About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

मोदी सरकाई नई : टॉप मंत्रालय वही | कैबिनेट में झारखंड की अन्नापूर्णा देवी को मिला महिला एवं बाल विकास व राज्य मंत्री संजय सेठ को रक्षा का जिम्मा

Share the post

रांची। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। सोमवार को नई मोदी कैबिनेट की पहली बैठक में सभी मंत्रियों को उनके विभाग आवंटित किए गए। जिसमें टॉप मंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछली कैबिनेट के सभी प्रमुख मंत्री उन्हीं विभागों में काम करते रहेंगे। टॉप मंत्रालय में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, अमित शाह गृह मंत्री, नितिन गडकरी सड़क परिवन मंत्री, एस जयशंकर विदेश मंत्री एवं निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बने रहेंगे। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय सौंपा गया है। वहीं, मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा एवं शहरी विकास व मेघवाल को कानून मंत्रालय दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और रसायन व उर्वरक मंत्री बनाया गया।

30 कैबिनेट मंत्रियों को मिले ये विभाग

  • राजनाथ सिंह : रक्षा
  • अमित शाह : गृह मंत्री और सहकारिता
  • नितिन गडकरी : सड़क परिवहन और राजमार्ग
  • जेपी नड्डा : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और रसायन और उर्वरक
  • शिवराज सिंह चौहान : कृषि और किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास
  • निर्मला सीतारमण : वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के
  • डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर : विदेश
  • मनोहर लाल : आवास-शहरी व बिजली
  • एच. डी. कुमारस्वामी : भारी उद्योग मंत्री और इस्पात
  • पीयूष गोयल : वाणिज्य और उद्योग
  • धर्मेंद्र प्रधान : शिक्षा
  • जीतन राम मांझी- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
  • ललन सिंह : पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी
  • सर्बानंद सोनोवाल : बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग
  • डॉ. वीरेंद्र कुमार : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
  • किंजरापु राममोहन नायडू : नागरिक उड्डयन
  • प्रल्हाद जोशी : उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा
  • जुएल ओराम : जनजातीय मामले
  •  गिरिराज सिंह : वस्त्र
  • अश्विनी वैष्णव : रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी
  •  ज्योतिरादित्य सिंधिया : संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास
  •  भूपेंद्र यादव : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
  •  गजेंद्र सिंह शेखावत : संस्कृति मंत्री तथा पर्यटन
  • अन्नपूर्णा देवी : महिला एवं बाल विकास
  •  किरेन रिजिजू : संसदीय कार्य मंत्री तथा अल्पसंख्यक कार्य
  • हरदीप सिंह पुरी : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
  • डॉ. मनसुख मंडाविया : श्रम और रोजगार मंत्री और युवा मामले और खेल
  •  जी. किशन रेड्डी : कोयला मंत्री और खान
  •  चिराग पासवान : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
  •  सी. आर. पाटिल : जल शक्ति 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

–राव इंद्रजीत सिंह : सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, योजना मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय

–डॉ. जितेन्द्र सिंह : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री.

–अर्जुन राम मेघवाल : कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री.

–जाधव प्रतापराव गणपतराव : आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.

–जयंत चौधरी : कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री.

    राज्य मंत्री

    जितिन प्रसाद : वाणिज्य एवं उद्योग/ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना

    श्रीपद नाइक : विद्युत एवं शहरी

    पंकज चौधरी : वित्त मंत्रालय

    कृष्ण पाल गुर्जर : सहकारिता

    रामदास अठावले : सामाजिक न्याय और अधिकारिता

    रामनाथ ठाकुर : कृषि एवं किसान कल्याण

    नित्यानंद राय : गृह

    अनुप्रिया पटेल : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन-उर्वरक

    संजय सेठ : रक्षा

    वी सोमन्ना : जल शक्ति व रेल

    चंद्र शेखर पेम्मासानी : ग्रामीण विकास व संचार

    एसपी सिंह बघेल : मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी  तथा पंचायती राज

    शोभा करंदलाजे : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम

    कीर्ति वर्धन सिंह : पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन और विदेश

    बीएल वर्मा : उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और सामाजिक न्याय और अधिकारिता

    शांतनु ठाकुर : बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग

    कमलेश पासवान : ग्रामीण विकास

    बंदी संजय कुमार : गृह

    अजय टम्टा : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग

    डॉ एल मुरुगन : सूचना और प्रसारण  और संसदीय कार्य

    सुरेश गोपी : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस /पर्यटन

    रवनीत सिंह बिट्टू : अल्पसंख्यक कार्य

    रक्षा खडसे : युवा मामले और खेल

    भागीरथ चौधरी : कृषि एवं किसान कल्याण

    सतीश चंद्र दुबे : कोयला तथा खान

    दुर्गादास उइके : जनजातीय मामला

    सुकांता मजूमदार : शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास

    सावित्री ठाकुर : महिला और बाल विकास

    तोखन साहू : आवास और शहरी मामला

    राज भूषण चौधरी : जल शक्ति

    भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा : भारी उद्योग और इस्पात

    हर्ष मल्होत्रा : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग

    निमुबेन बंभानियम : उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण

    मुरलीधर मोहोल : सहकारिता और नागरिक उड्डयन

    जॉर्ज कुरियन : अल्पसंख्यक मामला और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    पबित्रा मार्गेरिटा : विदेश और वस्त्र

    Leave a Response