About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
NewsPolitics

रांची लोकसभा क्षेत्र से अब तक 6 अभ्यर्थी कर चुके हैं नामांकन

Share the post

आज अरशद, रवि, संजय सेठ और हरिनाथ ने भरा पर्चा

रांची। रांची संसदीय क्षेत्र के लिए अधिसूचना जारी होने के चौथे दिन (गुरुवार) अब तक कुल 6 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। आज 4 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। अरशद अयूब (निर्दलीय), पंकज कुमार रवि (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया), संजय सेठ (भारतीय जनता पार्टी), हरिनाथ साहू (लोक अधिकार पार्टी (झा) ने पर्चा भरा। इससे पहले 29 अप्रैल 2024 को एसयूसीआई के अभ्यर्थी मिंटू पासवान और 30 अप्रैल 2024 को अम्बेेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के अभ्यर्थी रामहरि गोप ने अपना नामांकन दाखिल किया था।

6 को करेंगी यशस्विनी सहाय नामांकन

झारखंड की राजधानी रांची से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय 6 में को अपना नामांकन करेगी। यशस्विनी सहाय के नामांकन के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आलावा कई मंत्री और इंडिया गठबंधन दल के नेता शामिल होंगे।

Leave a Response