About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 7, 2026
Latest Hindi NewsNewsPolitics

कांग्रेस CEC की बैठक खत्म : राजेश ठाकुर ने कहा 1 से 2 दिनों के अंदर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो जाएगा

Share the post

रांची! दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी और महासचिव केसी वेणीगोपाल की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव से जुड़ी CEC की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में झारखंड, तेलंगाना, गोवा और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। बैठक में कैंडिडेट के नाम पर विचार विमर्श किया गया. झारखंड की ओर से झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम शामिल हुए. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने News Box Bharat से बातचीत करते हुए कहा कि बैठक में झारखंड को लेकर सारी बातों को रख दी गई है. एक से दो दिनों के अंदर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान दिल्ली से होगा. हर पहलू पर बैठक में बातचीत की गई यह बैठक काफी सकारात्मक रही.

झारखंड में महागठबंधन अच्छा रिजल्ट देगी

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने दिल्ली रवाना हो से पहले कहा था कि झारखंड से उम्मीदवारों के नामों का बहुत जल्द हो जाएगा. कांग्रेस व झामुमो में पहले ही सीट शेयरिंग को लेकर फार्मूला फाइनल हो गया है। कांग्रेस 7 व झामुमो 5 सीट पर लोकसभा का चुवान लड़ेगी। एक-एक सीट राजद व माले को दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजद अब किसे टिकट देता है यह उसके पार्टी का निर्णय होगा। लेकिन पलामू सीट को लेकर महागठबंधन की ओर से पहले ही फाइनल कर दिया गया है। आलमगीर आलम ने कहा कि निश्चित ही इस बार बदलाव आएगा। बीजेपी सरकार से जनता त्रस्त है। बेरोजगारी चरम पर है। झारखंड में भी महागठबंधन 2019 के चुनाव सेे बहुत ही अच्छा परिणाम देगी।

7वीं लिस्ट में 5 उम्मीदवारों को टिकट

कांग्रेस ने मंगलवार देर रात 7वीं लिस्ट में 5 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। पार्टी ने छत्तीसगढ़ की चार और तमिलनाडु की एक लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को टिकट दिया है। छत्तीसगढ़ की सुरगुजा (एसटी) से शाशि सिंह, रायगढ़ (एसटी) से मेनका सिंह देवी, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव, कांकेर (एसटी) से बिजेश ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि तमिलनाडु की मयिलादुथुराई सीट से एडवोकेट आर सुधा को टिकट दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में राजस्थान और तमिलनाडु के 6 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।

पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग

इलेक्शन कमीशन ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव सात चरणों में होंगे और सभी सीटों के लिए मतों की गिनती 4 जून को होगी। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल और आखिरी चरण के 1 जून को वोटिंग होगी। पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी की कुल 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

Leave a Response