About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 2, 2026
News

ED ऑफिस 11 बजे पहुंचे राज्यसभा सांसद धीरज साहू और DC रामनिवास

Share the post

रांची। शनिवार को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ED ऑफिस 11 बजे पहुंचे. इसके कुछ ही सेकंड बाद साहेबगंज के DC रामनिवास यादव भी ED कार्यालय पहुंचें. बता दें कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को ED ने 2 दिन पहले समन भेजकर शनिवार यानि 10 फरवरी को जोनल ऑफिल बुलाया था। दिन के 11 बजे धीरज साहू को पूछताछ के लिए बुलाया गया था । वहीं, पेश से आर्किटेक्ट विनोद सिंह से भी आज ईडी पूछताछ करेगी। विनोद सिंह से ईडी ने शुक्रवार को भी कई घंटे तक पूछताछ की थी। लैंड स्कैम के अलावा कई मामले को लेकर ईडी विनोद सिंह से पछताछ कर रही है। वहीं, शुक्रवार को ही हेमंत सोरेन के पूर्व मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू से भी पूछताछ की थी। आपको बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस वक्त ई़डी के रिमांड पर हैं। शुक्रवार को हेमंत सोरेन, विनोद सिंह, पिंटू के अलावा बड़गाईं अंचल के पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद से भी पूछताछ की गई।

धीरज के ठिकानों से मिले थे करोड़ो के कैश

बता दें कि पिछले साल 2023 दिसंबर में इनकम विभाग ने कांग्रेस सासंद धीरज साहू के झांरखंड, ओड़िशा के अलावा कई अन्य ठिकानों पर रेड की थी। आईटी ने रेड में 351 करोड़ रुपये कैश और बेहिसाब अकूत संपत्ति को जब्त कर लिया था। 10 दिनों तक चली इस छापेमारी में 40 नोट गिनने की मशीनो का इस्तेमाल हुआ था।

हेमंत सोरेन से पूछताछ जारी

लैंड स्कैम मामले को लेकर हेमंत सोरेन से ईडी कार्यालाय में पूछताछ जारी है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 5 दिनों के ईडी रिमांड 12 फरवरी को खत्म होगा। इससे पहले गिरफ्तारी के बाद ईडी ने 5 दिनों का रिमांड हेमंत सोरेन को लेकर लिया था। बता दें कि 31 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था, 1 फरवरी को कोर्ट में पेश करते हुए ईडी ने 10 दिनों की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई की तारीख 2 फरवरी निर्धारित की थी। 2 फरवरी को कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 5 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया था। 3 फरवरी से ईडी ने हेमंत सोरेन से पूछताछ शुरू की थी। फिर 8 फरवरी से 5 दिनों का रिमांड शुरू हुआ, जो 12 को खत्म हो रहा है। बता दें कि जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 31 जनवरी को करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। हेमंत सोरेन पर 8.50 एकड़ जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। ईडी का आरोप है कि इस जमीन की खरीद-बिक्री के तहत मनी लॉन्ड्रिंग की गई है।

भानु को लेकर कोर्ट ने 4 दिन का रिमांड दिया

बता दें कि ईडी के अधिकारीयों ने शुक्रवार को विशेष अदालत में पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु को कोर्ट में पेश किया था। लैंड स्कैम मामले को लेकर ईडी ने कोर्ट से 7 दिनों का रिमांड भानु को लेकर मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 4 दिनों का रिमांड दिया। ईडी अधिकारी मंगलवार को 4 दिनों के रिमांड पर बड़गाईं अंचल के पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को लेकर ईडी कार्यालय पहुंचे थे। भानु प्रताप व उसके निजी अमीन शषेंद्र महतो को आमने सामने बैठाकर ईडी ने पूछताछ की थी। नए तथ्यों के सामने आने के बाद ही उसी को आधार रखकर पूर्व मुख्यमंत्री से और 5 दिन पूछताछ के लिए समय एजेंसी के अधिकारियों ने विशेष अदालत से मांगा था, जिसे मंजूर किया गया था।

Leave a Response