About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
News

देर रात थड़पकना के पास बार के बाहर जमकर मारपीट ! बीच रोड में लाठी डंडे चले ! कई युवक घायल | एक ही हालत गंभीर

Share the post

रांची। बार का कल्चर राजधानी में दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है, आए दिन शराब के नशे में युवक जमकर मारपीट करते हैं. अब ऐसा ही फिर एक मामला रविवार की देर रात घटी. दंगल के रूप में फेमस एक बार के बाहर बाउंसर और स्थानीय युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई. यह मारपीट रोड तक आ पहुंच गई. जमकर लात घुसे और लाठी डंडे चले. युवाओं की टोली ने अफरा तफरी माहौल बना दिया. मारपीट में कई युवा घायल हो गए. इस मारपीट की घटना में कई युवा घायल होकर रोड पर ही गिर गए, इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवकों को उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

रात 11 बजे घटना घटी

शराब के नशे में युवकों ने रविवार देर रात थड़पकना एचबी रोड में जमकर उत्पात मचाया। लगभग रात के 11 बजे युवकों ने रोड पर ही एक दूसरे पर जमकर लाठियां चलाई। दौड़ा दौड़कर बीच रास्ते में मारपीट से अफरा-तफरी का माहौल बन गया.मिली जानकारी के अनुसार बार में शराब के नशे में लड़के लड़की को लेकर आपस में ही भिड़ गए. इसके बाद जमकर मारपीट शुरू हो गई। हाथों में डंडे लेकर एक दूसरे पर हमला किया गया। इस मारपीट की घटना में कई युवक घायल हो गए. इसके बाद लालपुर थाना को सूचना मिली। एक युवक को गंभीर हालत में पुलिस ने सदर अस्पताल में एडमिट कराया। हालांकि इस मारपीट की घटना को लेकर अबतक किसी ने भी एफआईआर दर्ज नहीं कराया है।

Leave a Response