About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsSport

भारत को 2 वर्ल्ड कप दिलाने वाले धौनी को जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

Share the post

रांची। उम्मीद फाउंडेशन की ओर से आगामी 3 जनवरी 2024 को जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में विभिन्न खेल से जुडे़ खिलाड़ियों, कोच, खेल को प्रोत्साहित करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। रविवार को मोरहाबादी स्थित स्थानीय होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई, जिन्हें मरांग गोमंके जयपाल सिंह मुंडा की जंयती पर सम्मानित किया जाएगा। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव ने पत्रकारों को बताया कि इस वर्ष महेंद्र सिंह धौनी समेत झारखंड के कई दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में अपने खेल के माध्यम से झारखंड का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ी शामिल है। महासचिव निरंजन भारती ने बताया कि इस वर्ष छह कैटेगरी में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा, इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरू सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरू द्रोणाचार्य पुरस्कार, भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल है।

जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार 2023

महेंद्र सिंह धौनी, सलिमा टेटे, संगीता कुमारी, निक्की प्रधान, गोल्डी मिश्रा, दीप्ति कुमारी, विजय हांसदा, अंकित टोप्पो, सपना कुमारी, फ्लोरेंस बारला, आशा किरण बारला, श्रीकांत साहू, छोटी कुमारी, सुनील बहादुर, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार, मोहम्मद वसीम, कोमलिका बारी, विकास बारा, शिवानी टोप्पो, अश्वनी कुमारी, अमिशा केरकेट्टा, नारायण महतो, चंचला कुमारी, अमिशा उरांव।

जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार 2023

रूपा रानी तिर्की, गुरू चरण बेसरा, निशांत तिर्की, शशांक महतो, आकाश उरांव, गीता कुमारी, विशाल बहादुर, विशाज कुमार, लवली चौबे, अनु सेठ, निशिमा कुमारी, आदित्य कुमार, अंकिता भगत, दिव्यम मंडल, नोवल टोप्पनो, जोसफ टोप्पनो, रानी मुन्नी, लवली कुमारी, दीप्ति कुल्लु, अलबेला रानी, ममता कुमारी, सिमरन कुमारी, सुशांत उरांव, विकास उरांव, ललिता बोपयी, अंजु टुडु।

गुरू सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार 2023

हरेंद्र कुमार सिंह, चंद्रवेश्वर साहू, दीपक गोप, आंनद गोप, मनोज प्रसाद, एडम होरो, ज्योति साहू, अनवर खान, आशु भाटिया और संजीव कुमार।

गुरू द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023

मधुकांत पाठक, जयदीप सरकार, बीएस राव, पुर्णिमा महतो, रिजवान अली, गणेश भारती, चंचल भट्टाचार्य, बीना केरकेट्टा और प्रतिमा बरवा। वहीं, भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार में प्रतीक सिंह आदि को दिया जायेगा।

Leave a Response