+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, September 17, 2025
Sport

धोनी के बाएं घुटने का ऑपरेशन हुआ

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में सुबह 8 बजे सर्जरी हुई

Share the post

रांची। आईपीएल 2023 में चेन्नई को विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गुरुवार की कोकिलाबेन अस्पताल में सुबह 8 बजे घुटने का ऑपरेशन हुआ। धोनी आईपीएल के पहले ही मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की गुरुवार को घुटने की सर्जरी की गई। इससे पहले रवीन्द्र जडेजा, सुरेश रैना व ऋषभ पंत भी घुटने की सर्जरी करा चुके हैं।

लापुंग में वैध से घुटने का इलाज कराए थे

रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर लापुंग के गलगली धाम में धोनी वैद्य बंदन सिंह खेरवार से घुटने का  इलाज करा चुके हैं। वैध गाय के दूध, पेड़ छाल और कई जड़ी-बूटियों से दवाइयां बनाकर धोनी को दिए थे। धोनी के माता-पिता के दर्द की दवा भी यहीं से जाती है। वैद्य बंदन सिंह खेरवार से कई राज्यों से लोग यहां दवा लेने आते हैं।

Leave a Response