+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Saturday, March 21, 2026
News

देवघर में श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त

Share the post

रांची। देवघर में चार धाम की यात्रा करके वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना देवघर के बूढैई थाना क्षेत्र के पास घटी। अचानक बस रास्ते से किनाने जाकर पलट गई। आसपास के लोगों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके ही वारदात पर पहुंच कर राहत कार्य का काम शुरू कर दिया। कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इन्हे पास के अस्पताल में ले जाकर प्राथमिक उपचार शुरू कराया गया।

Leave a Response