+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, March 20, 2026
Latest Hindi News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को झारखंड आयेंगे

Share the post

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर आ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री झारखंड के हजारीबाग में बीएसएफ के राइजिंग डे परेड में शामिल होंगे।गृह मंत्री एक नवंबर को बीएसएफ के हजारीबाग मेरू कैंप में राइजिंग डे समारोह में शामिल होंगे। अमित शाह 30 नवंबर को दिन के 4.30 बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। बीएफएफ के हेलीकॉप्टर से वह वह रांची एयरपोर्ट पर पांच मिनट रूकने के बाद हजारीबाग मेरू कैंप के लिए रवाना हो जाएंगे। 30 नवंबर को रात्रि विश्राम भी वह मेरू कैंप में ही करेंगे। इसके बाद अगले दिन सुबह 10 से 12 बजे तक राइजिंग डे समारोह में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे हजारीबाग से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दोपहर के 2.45 बजे वह रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Response