About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
News

जिसे भाई मानती थी उसने 12 साल तक शादी का झांसा देकर लड़की की इज्जत से खेलता रहा । पुलिस में मामला दर्ज

Share the post

साहेबगंज पतना के राजस्व कर्मी ब्रह्मचारी वीरेंद्र पहाड़िया पर मामला दर्ज कराया गया

रांची। झारखंड के साहेबगंज जिला के एक सरकारी कर्मचारी ने 12 साल तक शादी का झांसा देकर लड़की की इज्जत से खेलता रहा। युवती जब शादी की बात कहती, तो उसे डराकर, तो कभी बहलाकर उसका मुंह वो बंद करा देता था। लेकिन अब युवती ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। य़ह मामला साहेबगंज के पतना का है। आरोपी कर्मचारी का नाम ब्रह्मचारी वीरेंद्र पहाड़िया है। आरोप है कि जिले के रांगा थाना क्षेत्र में पदस्थ इस राजस्व कर्मचारी ने 12 साल तक युवती का रेप किया। इस दौरान कई बार लड़की गर्भवती हुई, जिसके बाद उसका गर्भपात करा दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग लड़की को अपने हवस का शिकार बनाता रहा

युवती ने पुलिस को बताया कि जब उसकी उम्र 16 वर्ष थी, तब से ब्रह्मचारी वीरेंद्र पहाड़िया उसका यौन शोषण कर रहा। शुरुआत में ब्रह्मचारी वीरेंद्र पहाड़िया को वह भाई मानती थी और उसके बुलाने पर उसके घर आती जाती रहती थी। इसी का गलत फायदा उठाकर उसने 2010 में उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय उसकी उम्र मात्र 16 वर्ष थी। विरोध करने पर उसने शादी का वादा किया। युवती के अनुसार, पहाड़िया ने यह छिपाया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी और बच्चे भी हैं।

तीन माह के बच्चे का गर्भपात कराया

लड़की ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर वह लगातार व जबरन दुष्कर्म करता रहा। इस बीच जब वह इसकी शिकायत थाना में करने की बात कहने लगी तो वह कैरियर बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान वह कई बार गर्भवती भी हो गई और आरोपी उसका गर्भपात कराता रहा। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजस्व कर्मी ने 17 अगस्त 2023 को आखिरी बार उसके पेट में पल रहे तीन माह के बच्चे को साहेबगंज के एक निजी अस्पताल में ले जाकर गर्भपात कराया था।

Leave a Response