+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, June 4, 2025
Weather Updates

हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत कब : कांके का न्यूनतम तापमान 2.5 से 4.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड में चल रही शीतलहर की वजह से हर कोई ठंड से कांप रहा है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। बीते एक सप्ताह से पूरे राज्य में ठंड का कहर जारी है। रांची जिला के कांके में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मंगलवार को कांके का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन बीते 24 घंटे में बुधवार को कांके का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मंगलवार को कांके 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा वाला स्थान रहा था। मौसम कार्यालय ने बताया कि गुमला में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा में पांच डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 6.3 डिग्री, चतरा में 6.4 डिग्री, डालटनगंज में 7.5 डिग्री, धनबाद में 8.8 डिग्री और जमशेदपुर में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही राज्य की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक मौसमी प्रणाली के प्रभाव से झारखंड के कुछ हिस्सों में 20 और 21 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है, लेकिन आंशिक राहत मिल सकती है।  

आधे दिसंबर में ही हिला देने वाली ठंड

इतनी ठंड 25 दिसंबर के बाद देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार तो आधे दिसंबर में ही तकरीबन सभी जिलों का तापमान 10 से नीचे चला गया है। बुधवार को भी मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह में धुंध छाया रहेगा लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। लेकिन 20 नंवबर को मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विज्ञानिकों ने ऐसी संभावना जतायी है कि दक्षिणी हिस्सों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां) के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. इस दौरान इन इलाकों में ठिठुरन बढ़ेगी। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया। जबकि रांची का न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री सेल्सयस रहा। जो कि सामान्य से 1 डिग्री कम है।

Leave a Response