

रांची। मौसम केंद्र रांची ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र के अनुसार लातेहार, रामगढ़ व रांची के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। साथ में जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा भी देखी जा सकती है।