

रांची। झारखंड में अब ठंड रुखस्त की ओर है। सुबह व शाम में हल्की ठंडी है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है। मौसन विभाग के अनुसार भी आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा। आज से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने जा रही है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण राज्य के लोगों को एक बार फिर गर्मी का एहसास होगा। पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे कम तापमान चतरा जिले में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य का अधिकतम तापमान सरायकेला खरसावां में दर्ज किया गया, जहां पारा 34.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रांची के अनुसार आज से अगले दो दिनों तक राज्य में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद अगले दो दिनों तक कोई बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। वहीं, 10 से 15 फरवरी तक सुबह में कोहरा छाने के बाद आसमान अधिकांशतः साफ रहेगा।