+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, September 14, 2025
News

राष्ट्रीय अंडर-9 Boys एंड Girls चेस championships 2 से । mascot लॉन्च

Share the post

दुमका में झारखंड के इतिहास का सबसे बड़ा prize money टूर्नामेंट 6 दिसम्बर से

रांची। 36वीं राष्ट्रीय अंडर-9 Boys एंड Girls चेस championships का आयोजन जमशेदपुर में 2 से 8 नवंबर तक किया जाएगा। इसको लेकर रविवार को प्रेस क्लब में mascot लॉन्च किया गया। अभी तक इस टूर्नामेंट को लेकर 380 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। टूर्नामेंट में टोटल prize money 5 लाख रुपये रखा गया है। दोनों ग्रुप के विनर को 50-50 हज़ार, रनर को 36-36 हज़ार व तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 20-20 हज़ार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी टूर्नामेंट से एशियन championship और वर्ल्ड cadet के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उद्घाटन 2 को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। इसके अलावा 6 दिसम्बर से दुमका में तीसरा दुमका ऑल इंडिया ओपन fide रेटिंग चेस होगा। जिसकी prize money 8 लाख 15 हज़ार हैं। जो झारखंड के इतिहास का सबसे बड़ा prize money टूर्नामेंट है।

Leave a Response