+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, February 4, 2026
CrimeLatest Hindi News

डोरंडा गोलीकांड में मोइन ने किया सरेंडर

Share the post

रांची। डोरंडा में हुए गोलीकांड में मोइन ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। डोरंडा के धोबी मोहल्ला में 4 दिन पहले हुए गोलीकांड में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। डोरंडा पुलिस ने आजम अहमद, आफताब आलाम, रौशन व बिट्‌टू को गिरफ्तार किया है। आजम अहमद के पास से 2 लाइसेंस हथियार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया था। सिटी एसपी ने बताया कि आज डोरंडा में हुए गोलीकांड में मोइन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। एसपी ने कहा कि डोरंडा गोलीकांड अभी और लोगों की गिरफ्तारी होगी। किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जाएगा। बता दें कि बुधवार शाम डोरंडा धोबी मोहल्ला में हुए फायरिंग को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। जमीन मामले को लेकर यह पूरा विवाद हुआ था। बता दें कि भीड़ भाड़ वाले जगह में गोली चलने के बाद दहशत का माहौल बन गया था। गोलीकांड के तुरंत बाद हटिया डीएसपी घटना स्थल पर पहुंचकर हर पहलू की जांच किए थे। देर रात रांची के सीटी एसपी भी डोरंडा थाना पहुंचकर गोलीकांड की जानकारी लिए थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

Leave a Response