About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 3, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsPolitics

एक्शन में दिखे मंत्री मिथिलेश ठाकुर | निरीक्षण के दौरान ऑफिस से गायब दिखे कई पदाधिकारी और कर्मचारी

Share the post

ऐसे चेंबर को बंद कर दो जो समय पर काम पर नहीं आते

कार्यालय से नदारद लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश

रांची। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर मंगलवार को एक्शन में दिखे। नेपाल हाउस स्थित पेयजल स्वच्छता विभाग में मिथिलेश ठाकुर के औचक निरीक्षण से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। मंत्री के औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी आवर में गायब दिखे कई पदाधिकारी और कर्मचारी। इससे मंत्री काफी नराज दिखे। उन्होंने कहा कि ऐसे चेंबर को बंद कर दो जो समय पर काम पर नहीं आते हैं। मिथिलेश ठाकुर के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कई अधिकारी व कर्मचारी नदारद दिखे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की योजनाओं को बेहतर तरीके से चलाने के लिए जिन पदाधिकारियों और कर्मचारियों के कंधे पर जिम्मेदारी होती है, वह अपने कार्यालय में कभी आते हैं व कभी नहीं आते। वह कार्यालय से नदारद लोगों पर कार्रवाई के निर्देश आला अधिकारियों को दिए।

अधिकारी व कर्मचारी समय से पहले निकल जाते हैं

इस दौरान मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकारी विभाग में सबसे ज्यादा वक्त की पाबंदी होती है। लेकिन कब जब समय समाप्त होता है यानी ड्यूटी ऑवर खत्म हो रहा होता है ।अगर आप किसी भी सरकारी दफ्तर में अपने काम के लिए जाते हैं और शाम के 6 बजने वाले हैं तो वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी आवर खत्म होने का बहाना बनाकर वक्त से पहले ही निकल जाते हैं। लेकिन समय की पाबंदी दफ्तर आने के वक्त नहीं दिखाई देती।

लगाई फटकार….

मंत्री मिथिलेश ठाकुर जब अचानक अपने विभाग पहुंचे और कर्मचारियों और पदाधिकारियों के कमरे का निरीक्षण किया तो यह पाया कि ज्यादातर पदाधिकारी और कर्मचारी अपने कमरे और टेबल से नदारद हैं। इस दौरान दफ्तर देर से पहुंचने वाले हैं कर्मचारियों को मंत्री ने फटकार भी लगाई है मंत्री ने दफ्तर से नदारद अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझने की हिदायत देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाना हम सबकी जिम्मेदारी है और जो भी इसमें ढिलाई बरते का उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Response