+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, June 5, 2025
News

सुभाष मुंडा के शूटरों को पनाह देने वाला अपराधी कन्हैया सिंह पुलिस की गिरफ्त में

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

हत्याकांड में शामिल छोटू, विनोद और अभिजीत जेल में है

रांची। सुभाष मुंडा हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी कन्हैया सिंह को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। माकपा नेता सुभाष मुंडा के हत्याकांड में कन्हैया भी शामिल था। अपराधी कन्हैया के खिलाफ रांची और खूंटी के अलग-अलग थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज है। रांची एसएसपी को मिली सूचना के आधार पर नगड़ी थानेदार रोहित कुमार ने आरोपी कन्हैया सिंह को गिरफ्तार किया। बता दें कि जमीन कारोबारी सुभाष मुंडा हत्या की साजिश में इससे पहले छोटू खलखो, विनोद कुमार और अभिजीत उर्फ पाड़ी को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार अपराधियों ने ही पूछताछ में यह खुलासा किया था कि सुभाष मुंडा की हत्या की साजिश रचने में कन्हैया सिंह भी शामिल था। छोटू के द्वारा बुलाकर लाए गए तीनों शूटरों को कन्हैया सिंह ने अपने घर में पनाह दी थी। इसके बदले उसे 50 हजार रुपये मिले थे। कन्हैया सिंह के घर में रहकर ही शूटर सुभाष मुंडा की रेकी कर रहे थे और मौका पाकर सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कई थानों में दर्ज है मामले

सुभाष मुंडा की हत्या के बाद कन्हैया सिंह भूमिगत हो गया था। कन्हैया सिंह की तलाश में रांची पुलिस लगातार रांची और रांची से बाहर छापेमारी कर रही थी। रांची पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कन्हैया सिंह पर 24 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। रांची के अलावा खूंटी के कर्रा थाना में कन्हैया के खिलाफ 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। जिसमें से आर्म्स एक्ट के कई मामले हैं। रांची के बेड़ो, सिकिदरी, धुर्वा, बरियातू, रातू, कोतवाली, अनगड़ा, जगन्नाथपुर और इटकी थाने में भी कन्हैया सिंह के खिलाफ मामले दर्ज हैं। नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक स्थित पार्टी कार्यालय में 26 जुलाई 2023 की शाम घुसकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या कर दी थी।

Leave a Response