About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, October 14, 2026
NewsPolitics

झारखंड का मॉनसून सत्र: सुरक्षा को लेकर राजनीति तेज । सुभाष मुंडा की हत्या का जांच सीबीआई से कराने की मांग

Share the post

रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र अब से थोड़े देर बाद शुरू हो जाएगा। विधानसभा में माननीयों का 10.15 बजे से आना शुरू हो गया है। सबसे पहले सरयू रॉय, अंबा प्रसाद, लंबोदर महतो, जेपी पटेल, रामेश्वर उरांव पहुंचे। वहीँ, बीजेपी के विधायक विधानसभा पहुंचकर हाथों में तख्तियां लेकर सुरक्षा पर सवाल उठाए। माकपा नेता सुभाष मुंडा के हत्या का जांच सीबीआई से करने की मांग कर रहे। नारेबाजी से विधानसभा गूंजने लगा। एक स्वर में सभी ने कहा कि झारखंड में सुरक्षा है ही नहीं, अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। बता दे कि पाँचवाँ विधानसभा सत्र 28 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा। एक तरफ विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के मूड में है। वहीं, सरकार भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान कुल पांच कार्यदिवस होंगे। सत्र के दौरान कई विधेयकों को सरकार सदन के पटल पर रखने वाली है। सरकार 1932, OBC आरक्षण व मॉब लिंचिंग पर फिर से बिल पेश कर सकती है। सीएम हेमंत सोरेन के पास जो विभाग है, उनसे संबंधित सवालों का जवाब 7 मंत्री देंगे। सत्र में बिना निर्वाचित हुए मंत्री बनीं बेबी देवी भी शामिल होंगी। सत्र में अबतक बगैर नेता प्रतिपक्ष के सदन चला है। इस मानसूत्र सत्र में भी बिना प्रतिपक्ष नेता के ही चलने की उम्मीद है। अभी तक नेता प्रतिपक्ष के नाम सामने नहीं आए हैं।

ये देंगे मुख्यमंत्री के विभागों के सवाल के जवाब

आलमगीर आलम: (संसदीय कार्य मंत्री): गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, कार्मिक विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग, संसदीय कार्य विभाग व विधि विभाग।

जोबा मांझी: (महिला बाल विकास मंत्री): राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेस।

चंपई सोरेन: (परिवहन मंत्री): वन, पर्यावरण एवं जयवायु परिवर्तन विभाग।

बादल पत्रलेख: (कृषि मंत्री): खान एवं भूतत्व, पथ निर्माण व भवन निर्माण विभाग।

मिथिलेश ठाकुर: (पेयजय मंत्री): जल संसाधन विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग।

सत्यानंद भोक्ता: (श्रम मंत्री): नगर विकास एवं आवास विभाग।

बन्ना गुप्ता: (स्वास्थ्य मंत्री): उर्जा विभाग।

सुरक्षा रहेगा चाक चौबंद

सत्र के दौरान कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए 600 जवान के साथ-साथ 15 इंस्पेक्टर और 6 डीएसपी रैंक के अधिकारी तैनात किए गए हैं। विधानसभा के नजदीक कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। 600 जवान के साथ-साथ 15 इंस्पेक्टर और 06 डीएसपी रैंक के अधिकारी भी सुरक्षा की निगरानी करेंगे। सत्र के दौरान सुरक्षा में तैनात होने वाले सुरक्षाकर्मियों को कई तरह के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

ऐसा रहेगा कार्यक्रम

28 जुलाई: विधानसभा के सत्र में नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल की ओर से प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रामाणिक कृतियों का सभा पटल पर रखा जाना, शोक प्रकाश

29-30 जुलाई: अवकाश

31 जुलाई: प्रश्न काल, वित्तिय वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन

1 अगस्त: प्रश्नकाल, वित्तिय वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पर समान्य वाद-विवाद, मतदान, तत्संबंधी विनियोग विधेयक का उपस्थापन एवं पारण

2 अगस्त: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य

3 अगस्त: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य

4 अगस्त: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य, गैर सरकारी संकल्प

Leave a Response