+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, March 22, 2026
Latest Hindi NewsSport

Hockey India Annual Awards : झारखंड की महिला हॉकी ओलिंपियन सलीमा टेटे प्लेयर ऑफ द ईयर | 25 लाख रूपए मिला

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
सलीमा टेटे
Share the post
दीपिका सोरेंग

पुरुष में प्लेयर ऑफ द ईयर अभिषेक

रांची। हॉकी इंडिया के छठे वार्षिक पुरुस्कार 2023 में झारखंड की ओलिंपियन सलीमा टेटे को महिला प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सलीमा टेटे को हॉकी इंडिया के ओर से 25 लाख का चेक देकर सम्मानित किा गया। सलीमा टेटे मूल रूप से सिमडेगा जिला की है। इसके अलावा झारखंड की ही दीपिका सोरेंग को अपकमिंग प्लेयर ऑफ दि ईयर( U-21 महिला ) के लिए असुंता लकड़ा अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसके तहत हॉकी इंडिया के और से दीपिका सोरेंग को 10 लाख रुपए का चेक दिया गया। बता दें कि हॉकी इंडिया की ओर से कुल 7.56 करोड़ की राशि दी गई। आठ श्रेणियों कुल 32 ने वार्षिक पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। वहीं, पुरुषों में फारवर्ड अभिषेक हॉकी इंडिया धनराज पिल्ले पुरस्कार फॉरवर्ड ऑफ द ईयर 2023 (पुरुष) और हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 (पुरुष) से सम्मानित किया गया।

Leave a Response