About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Weather Updates

कोहरा छाया | 3 दिनों तक कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत | फिर कंपकंपाती ठंड से लोग हिल जाएंगे

Share the post

पिछले 24 घंटों में राज्य में वेस्ट सिंहभूम सबसे ठंडा जिला रहा

अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड हुआ

राची। झारखंड के लगभग सभी जिलों में तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह में कोहरे का असर दिख रहा है। हालांकि आने वाले तीन दिनों में ठंड में कमी आ सकती है। वहीं, राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। शीतलहर और पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं के प्रभाव से झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य में वेस्ट सिंहभूम सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान सबसे ज्यादा यानी अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड हुआ है। शीतलहर और पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं के प्रभाव से झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

कांके का न्यूनतम तापमान 4.5

पिछले 24 घंटों में राज्य में वेस्ट सिंहभूम सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान सबसे ज्यादा यानी अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड हुआ है। रांची में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज में 12.2 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसी तरह पिछले 24 घंटों में जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 13 .5 डिग्री सेल्सियस, देवघर का 14.6 डिग्री सेल्सियस और गोड्डा का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। वहीं, रांची जिले के कांके मे न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्यिस रिकॉर्ड दर्ज किया गया व अधिकतम तापमान 23.5 रहा।

कैसा रहेगा अगले 7 दिन में झारखंड के मौसम का मिजाज

मौसम केंद्र, रांची के कार्यकारी निदेशक और वरिष्ठ मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने वीडियो क्लिपिंग जारी कर झारखंड में मौसम पूर्वानुमान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा है, अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के कई इलाकों में सुबह सुबह कोहरा बन सकता है। अगले 3 दिनों तक राज्य के ऊपर आंशिक बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से अगले कुछ दिनों तक लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। उम्मीद है कि राज्यवासी मौसम का आनंद लेते हुए क्रिसमस का त्योहार मनाएंगे।

Leave a Response