+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, February 16, 2026
FashionLatest Hindi News

सीएम हेमंत सोरेन से फेमिना मिस इंडिया झारखंड की विजेता रिया ने शिष्टाचार मुलाकात की

Share the post

रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज फेमिना मिस इंडिया झारखंड- 2024 की विजेता रिया नंदिनी ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि फेमिना मिस इंडिया -2024 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यमंत्री ने सुश्री रिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बेटियां हर मुकाम पर आगे बढ़े, इसमें राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में सुश्री रिया नंदिनी के पिता नवल किशोर प्रसाद, माता संगीता, भाई ऋषि राज, शिक्षक वसीम आलम और सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष द्विवेदी मौजूद थे। मालूम हो कि रांची की रहनेवाली रिया नंदनी कोलकाता में आयोजित फेमिना मिस इंडिया झारखंड- 2024 चुनी गईं। वे अब मुंबई में फेमिना मिस इंडिया -2024 के डायमंड जुबली एडिशन के ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगी।

Leave a Response