+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, May 18, 2025
CricketVideosWorld

‘माही’ को बर्थडे विश करने फैंस उनके फॉर्म हाउस के बाहर पहुंचे | देखें वीडियो कैसे किया बर्थडे सेलिब्रेट

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। कैप्टन कूल से फेमस टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। माही आज 42 साल के हो गए। देश व दुनिया के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना सहित कई दिग्गजों ने धोनी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। वहीं, धोनी के होमटाउन रांची में भी जन्मदिन को लेकर जश्न मनाया जा रहा है। शहर के चौक चौराहों पर उनके फैंस उनके नाम की केक काट रहे हैं और उन्हें विश कर रहे हैं। उधर, काफी संख्या में महेंद्र सिंह धोनी के फैंस धौनी के सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस के बाहर जमा होकर धौनी…धौनी चिल्ला रहे। कोई अपने हाथों में बुके लेकर धोनी के बाहर आने का इंतजार कर रहे। फैंस उनके बेहतर स्वास्थ्य की दुवाएं दे रहे हैं। फॉर्म हाउस के बाहर सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम किए गए हैें। माही के फैंस का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी उनके लिए भगवान स्वरूप हैं, और उनकी वह लंबी आयु की कामना करते हैं।

News Box Bharat latest news

Leave a Response