+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, September 17, 2025
Latest Hindi News

जमशेदपुर पुलिस लाइन में सीढ़ी से उतरते वक्त गिरने से आरक्षी जोहन की मौत

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत पुलिस केंद्र में सीढ़ियों से उतरते वक्त गिरने से आरक्षी जोहन सिंह की मौत हो गई। 39 वर्षीय जोहन मूल रूप से पलामू के लेसलीगंज का रहने वाला था और जमशेदपुर जिला पुलिस बल में तैनात था। वह सुबह 8 बजे सीढ़ियों से उतर रहा था, इसी दौरान सीढ़ियों से गिर पड़ा। साथी पुलिसकर्मियों ने उसे आनन-फानन में टीएमएच पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। इधर, घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जोहन सिंह के पार्थिव शरीर को गोलमुरी पुलिस केंद्र ले जाया जाएगा, जहां उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ गांव लेकर चले जाएंगे।

Leave a Response