About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
Latest Hindi NewsNews

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : आज सीएम हेमंत सोरेन गायबथान से सम्मान राशि माता-बहनों के खाते में डालेंगे

Share the post

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रक्षाबंधन के एक दिन पहले यानी 18 अगस्त 2024 को पाकुड़ जिले में महिला लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से एक हजार रुपए की सम्मान राशि हस्तांतरित कर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे। सीएम 1.30 बजे गायबथान में एक भव्य कार्यक्रम के बीच मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे।

राजनीति का हॉट स्पॉट बना पाकुड़

इस वक्त झारखंड का पाकुड़ जिला राजनीति का हॉट स्पॉट बन गया है। नेताओं के बीच इस जिला में दौरा करने की होड़ मची हुई है। 18 अगस्त को उसी गायबथान में सरकार की महत्वकांक्षी मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं, जहां कुछ वक्त पहले जमीन के लिए आदिवासी समाज के लोगों के साथ मारपीट हुई थी। आरोप मुस्लिम पक्ष पर लगा था। पाकुड़ जिला पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिला से सटा हुआ है। जिला के लिहाज से पाकुड़ एक आदिवासी बहुल क्षेत्र हैं, लेकिन पाकुड़ विधासभा क्षेत्र में मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा है।यह ऐसी सीट है जहां राज्य बनने के बाद भाजपा कभी नहीं जीत पाई। वर्तमान में पाकुड़ के विधायक कांग्रेस के आलमगीर आलम हैं। दो अन्य विधानसभा सीटों लिट्टीपाड़ा और महेशपुर झामुमो के पास है।

क्यों चर्चा में है पाकुड़

16 जून 2024 को बकरीद के दिन हुई घटना ने भाजपा को पाकुड़ में राजनीतिक जमीन सींचने का बड़ा मौका दे दिया है। बकरीद के दिन पाकुड़ के मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के गोपीनाथपुर में गोकशी पर सांप्रदायिक माहौल बिगड़ा था। यह इलाका पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिला से लगा हुआ है। अभी गोपीनाथपुर में सांप्रदायिक हिंसा की आंच शांत भी नहीं हुई थी कि दूसरी घटना पाकुड़ के महेशपुर थानाक्षेत्र के गायबथान में हो गई। यहां मुस्लिम और आदिवासी के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई। 1 अगस्त को असम के सीएम सह झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा गोपीनाथपुर में पीड़ितों से मिलने निकल पड़े। विधि व्यवस्था का मसला आया तो पुलिस ने वहां जाने से रोक दिया। हालांकि उनको गायबथान के पीड़ितों के अलावा हॉस्टल के छात्रों से मिलने दिया गया। गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दूबे तीनों जगहों पर जाकर पीड़ितों से मिल चुके हैं।

Leave a Response