About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketLatest Hindi NewsNews

IPL 2024 : मैच से एक दिन पहले धौनी ने सीएसके की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी

Share the post

DHONI ने अपने कप्तानी में चेन्नई को 5 खिताब दिलाया

रांची। आईपीएल 2024 के उद्घाटन मैच से पहले एक दिन पहले महेंद्र सिंह धौनी ने रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंप दी। 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू से होना है। 2008 में धौनी ने सीएसके की कप्तानी संभाली थी। धौनी ने टीम को पांच खिताब दिलाया। धौनी ने 2022 में भी कप्तानी के पद से हट गए थे, जब रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। लेकिन आठ मैचों के बाद जडेजा ने पद छोड़ दिया और धौनी ने बागडोर वापस ले ली, जो 2023 में भी जारी रही जब सीएसके ने पांचवीं बार ट्रॉफी जीती और टाइटल लीडरबोर्ड के शीर्ष पर मुंबई इंडियंस के साथ बराबरी कर ली। सीएसके चैंपियन बनने के बाद व्यापक रूप से धौनी की आईपीएल विदाई की उम्मीद की जा रही थी। उन्होंने 2019 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन धौनी ने कहा था कि अगर उनका शरीर अनुमति देगा तो कम से कम एक और सीज़न के लिए वापसी करेंगे। 2023 सीज़न के दौरान घुटने की समस्या से परेशान धोनी ने फाइनल के कुछ दिनों बाद सर्जरी करवाई। 42 वर्षीय खिलाड़ी इस महीने की शुरुआत में चेन्नई में सीएसके के प्री-सीजन कैंप में शामिल हुए थे।

212 मैचों में कप्तानी की

धोनी ने आईपीएल सीएसके की ओर से 212 मैचों में कप्तानी की व 128 मैच जीते व 82 मैच हारा। 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में टीम को चैंपियन बनाया। सीएसके की निरंतरता ऐसी थी धोनी के नेतृत्व में टीम केवल दो सीज़न – 2020 और 2022 – में शीर्ष चार से बाहर रही, जबकि 2010 से 2013 तक लगातार चार वर्षों सहित, 10 बार फाइनल में पहुंची। 2016 और 2017 में सीएसके के आईपीएल से दो साल के प्रतिबंध के दौरान धौनी ने 14 मैचों के लिए राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कप्तानी भी की।

Leave a Response