About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

देखें वीडियो में- पीएम ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि | बिरसा मुंडा संग्रहालय भी गए

Share the post

पीएम उलिहातू के लिए हेलिकॉप्टर से उड़ान भरे

रांची। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा पार्क में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दिए। इस दौरान बिरसा मुंडा संग्रहालय के बैरेक नंबर-4 भी गए, जहां भगवान बिरसा मुंडा को कैद करके रखा गया था। वहां उन्होंने संग्रहालय में लगे चित्रों का अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय परिसर का परिभ्रमण करते हुए ‘धरती आबा काराकक्ष’ एवं परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे। पीएम यहां से सीधे बिरसा मुंडा के लिए रवाना हो गए। पीएम का हेलिकॉप्टर खूंटी जिला के उलिहातू गांव के लिए उड़ान भर दिया है। बता दें कि पीएम उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देंगे साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद खूंटी में आयोजित एकजनभा में शामिल होंगे। आज ही पीएम बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिन के 12.55 बजे राजस्थान के बाड़मेर के लिए रवाना होंगे।

Leave a Response